कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान का चुनावी कार्यालय नेपानगर में खोला गया। 2 नवंबर गुरुवार को शाम 5 बजे नगर के सिंधी धर्मशाला में विधि विधान और मंत्र उपचार से कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी योगेश महाजन,  पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी, किशोर महाजन, जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली, नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकांत प्रजापति, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शेख रमजान, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगिता पाटिल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगविंदर सिंह जॉली, संजय पवार, विलास पटेल, संभाजी पाटणकर,देवा मेघवाल, दिलीप सिवलकर, घनश्याम ब्रहाटे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद गण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।