राजेश वर्मा बने भाजपा के छटवे जिला अध्यक्ष लंबे समय से पद पर रहे अमर सिंह मीणा की छुट्टी

राजेश वर्मा के हाथों हरदा भाजपा की कमान लंबे समय से जिला अध्यक्ष रहे अमर सिंह मीणा की छुट्टी

राजेश वर्मा बने भाजपा के छटवे जिला अध्यक्ष लंबे समय से पद पर रहे अमर सिंह मीणा की छुट्टी
राजेश वर्मा बने भाजपा के छटवे जिला अध्यक्ष लंबे समय से पद पर रहे अमर सिंह मीणा की छुट्टी

हरदा: भाजपा जिला अध्यक्ष पद में बड़ा बदलाव, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा को छटवा जिला अध्यक्ष पद पर किया गया नियुक्त, अमर सिंह मीणा की लंबे समय बाद भाजपा जिला अध्यक्ष पद से छुट्टी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से आज हरदा जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए सिंगल नाम की सूची जारी की गई हैं। जिसमे सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा के हाथों बीजेपी जिले की कमान सौपी गई हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की दोनो सीटे हारने के बाद से ही जिला अध्यक्ष पद को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। राजेश वर्मा पूर्व मंत्री कमल पटेल के खासम खास माने जाते हैं। आने वाला लोकसभा चुनाव नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के दिए चुनौती पूर्ण रहेगा। बताया जा रहा है ये पहला मौका है जब पार्टी द्वारा उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यहां जिम्मेदारी पार्टी और प्रति लगन और कार्य को देखते हुए दी गई है। इस नियुक्ति पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा द्वारा सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया गया।